पाटन, सेलूद एवं मर्रा ओपन स्कूल में असाइनमेंट वितरण 7 अगस्त से…लॉकडाउन के वजह से तिथि आगे बढ़ी


पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं इस वर्ष असाइनमेंट पद्धति से सम्पन्न कराई जा रही हैं। छात्र असाइनमेंट प्राप्त करने के दो दिवस में अपना असाइनमेंट लिखकर परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे। दुर्ग जिला में कलेक्टर द्वारा 06 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिए जाने
के कारण एक बार फिर से असाइनमेंट की तिथि में परिवर्तन किया गया है। सेलूद, पाटन और मर्रा स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं को जिन्होंने अपना फार्म जमा किये है उन्हें 7 अगस्त से 14 अगस्त तक कक्षा10 वीं के छात्र छात्राओं को 7 अगस्त से 12 अगस्त तक असाईंनमेन्ट का वितरण किया जाएगा। इस दौरान शासकीय अवकाश में भी कार्यालय खुला रहेगा। इस अवधि में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं से सम्बंधित विषयों का असाइनमेंट एवं प्रवेश पत्र वितरण किया जाएगा एवं उसे दो दिन के भीतर परीक्षा केन्द्र में जमा करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *