शाला खुलने के पूर्व,तैयारी की बीईओ ने किया समीक्षा

  • विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख के साथ संकुल समन्वयक हुए शामिल


पाटन। डेढ़ माह बाद 16 जून को विद्यालय खुल रहा है।विद्यालय खुलने के पूर्व की तैयारी के सम्बंध में शुक्रवार को पाटन के स्वामी आत्मानंद आडोटोरियम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे ने प्रधान पाठकों से बैठक के दौरान चर्चा कर सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करनें निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से शाला प्रवेशोत्सव, विद्यालय भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन, शौचालयों की सफाई, किचन की सफाई एवं यूडाईस प्रोग्रेशन, अपार आईडी जनरेट, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र आदि पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई हेतु समस्त संस्था प्रमुख एवं संकुल समन्वयकों को निर्देश दिए। विद्यालय स्तर पर शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम 16 जून को ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मान पूर्वक बुलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाने कहा एवं प्रवेशोत्सव के उपरांत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय परिसर में पेड़ लगाकर लिंक में अपलोड सुनिश्चित करने निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ भवन का रंग-रोगन, किचन शेड की सफाई, शौचालयों की सफाई विद्यालय खुलने के पूर्व अनिवार्यता सुनिश्चित करने संस्था प्रमुख को निर्देश देते हुए सभी शौचालय शाला समय तक खुला रहे सख्त निर्देश दिए।शाला प्रवेशोत्सव के दौरान दो सेट गणवेश व पुस्तक का वितरण भी सुनिश्चित करेंगे।साथ में नेवता भोजन कार्यक्रम को प्रमुखता से ध्यान देते हुए कार्यक्रम प्रारंभ करवाना है निर्देश दिए।


पाठ्य-पुस्तक निगम द्वारा प्राप्त सभी पुस्तकों को टीबीसी सी जी एप पर स्कैनिंग अनिवार्यता सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय प्रारंभ के दिवस से ही समय सारणी अनुसार अध्यापन कार्य हो संस्था प्रमुख सुनिश्चित करायेंगे।
विद्यालय स्तर पर संधारण किए जाने वाले समस्त पंजी संधारित हो और अद्यतन करते रहे जिससे अपार आईडी जनरेट , जाति प्रमाणपत्र या दर्ज संख्या या फिर विद्यालय से सम्बंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी का आदान-प्रदान सरल होगा। अपार आईडी जनरेट शत-प्रतिशत हो सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय वार अपार आईडी, जाति प्रमाणपत्र, विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन की जानकारी संस्था प्रमुख के साथ संकुल समन्वयक से वन टू वन चर्चा करते हुए सभी विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट करने निर्देश दिए। शासनादेश का परिपालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन व पालनार्थ प्रतिवेदन से विकास खण्ड कार्यालय को अवगत करेंगे। युक्तियुक्तकरण के बाद मर्ज हुए विद्यालय में हायर स्तर के विद्यालय, शाला का संचालन करेंगें साथ ही सामग्री, चल अचल संपत्ति का हस्तांतरण भी सुनिश्चित करेंगें।
किसी भी परिस्थिति में जर्जर कक्ष में अध्ययन -अध्यापन का कार्य नहीं कराना है। अंत में नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 के शुभकामनाएं देते हुए सभी को बेहतर कार्य करने अग्रिम बधाई दिए। बैठक में बीआरसी,संकुल समन्वयक, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *