पाटन। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण)योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवादा में हितग्राही श्याम बाई वर्मा को सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा द्वारा आवास की चाबी सौंपी गयी। सरपंच श्रीमती वर्मा ने कहा गांव के हर जरूरतमंद परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत पक्का घर बनाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन को पात्रता अनुसार ग्राम पंचायत में अनुमोदन करवा कर उन्हें राशि उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मौके पर प्रमुख रूप से नीलेश्वर वर्मा, उत्तम जोशी रोजगार सहायक, सी. एल. भूआर्य सहायक आंतरिक एवं लेखा परिक्षण अधिकारी, पोषण वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सोहन साहू उपसरपंच, तीरथ साहू, रामबाई ठाकुर, बिन्नू वर्मा पंच सत्रुपा वर्मा उपस्थित रहें।
