बेमेतरा जिला में 6 अगस्त तक रहेगी शराब दुकाने बंद, लॉकडाउन में शराब दुकाने बंद रखने सभापति राहुल टिकरिहा ने खोला था मोर्चा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

बेमेतरा। जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने लॉकडाउन की अवधि में बेमेतरा जिला में संचालित शराब दुकानों को बंद रखने के लिए 24 जुलाई 2020 को बेमेतरा जिला के बेरला शराब दुकान पहुंचकर मुखरता के साथ आवाज उठाया था।

सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने लॉकडाउन के चलते बेमेतरा जिला में संचालित शराब और चखना दुकानों को बंद कराने के लिए बेरला शराब दुकान के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर बेमेतरा कलेक्टर को पत्र भेजकर बंद करने का मांग किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल ने चखना दुकानों को तुरंत बंद करवाया था। कलेक्टर ने आज पत्र जारी कर बेमेतरा जिला में संचालित सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल को पत्र लिखकर इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति आपकी कर्मठता एवं लगन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *