पाटन। सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे (पूर्व एसडीओपी पाटन) के शहीद होने पर उनकी आत्मा को शांति प्रदान के लिए आज मंगलवार को शाम 5 बजे पाटन के नागरिकों द्वारा आत्मानंद चौक पाटन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों द्वारा श्री गिरपुंजे की शहादत को नमन करते हुए उनके तेलचित्र पर पुष्पांजलि एवं केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा नक्सलियों द्वारा कायराना हरकत के कारण आकाश राव सर हम सबके बीच नहीं रहे। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। पत्रकार संघ पाटन के पूर्व अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा आकाश सर पाटन मे पदस्थ थे तब उनके द्वारा कानून व्यवस्था के लिए अच्छा काम किया गया था।

मौके पर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन संरक्षक संदीप मिश्रा अध्यक्ष किशन हिरवानी, बलराम यादव,टिकेंद्र वर्मा, अंचल पाण्डेय, राजू वर्मा, थाना प्रभारी पाटन अनिल साहू,मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन हेमंत वर्मा, पार्षद नेहा वर्मा, बाबा वर्मा, दिनेश मिश्रा,डॉ सुरेश साहू, हुकुमचंद देवांगन,जलज, सहित पाटन थाना स्टॉप, नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।
