देवादा में 15 जून को होगा भक्ति सागर मानस संगोष्ठी का आयोजन

पाटन।। तहसील मानस संघ पाटन के सम्बद्ध मानस शक्ति केंद्र खम्हरिया द्वारा ग्राम देवादा में 15 जून को “भक्ति सागर मानस संगोष्ठी” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिरस और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है। आयोजक मंडल एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

संगोष्ठी का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं शुभ उद्घाटन से होगा। इस अवसर पर जिला मानस संघ दुर्ग के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू, ग्राम पंचायत देवादा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा, तथा उपसरपंच श् सोहन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समापन समारोह को गरिमामय बनाने के लिए दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर विशेष अतिथि होंगी। जनपद अध्यक्ष पाटन श्रीमती कीर्ती नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, ग्राम पंचायत झीट सरपंच रूपेन्द्र (राजू) साहू एवं कुर्मीगुडरा समिति प्रबंधक बीरेंद्र ठाकुर भी शामिल होंगे।

मानस मंडली,भजन गायन और पंडवानी की होगी विशेष प्रस्तुति

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रमुख भजन गायकों में गिरधारी साहू, अरुण कश्यप, संत साहू, परमानंद साहू, हितेन्द्र साहू, रौशन विश्वकर्मा, और दयानंद साहू (संचालक, एकता मानस मंडली देवादा) प्रमुख हैं। इस अवसर पर चेतन देवांगन द्वारा पंडवानी विशेष की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।

मानस वंदना एवं वक्तागण की भागीदारी

मानस संगोष्ठी में सिद्धिविनायक मानस मंडली बठेना,, त्रिवेणी मानस मंडली केसरा, जय माँ तुलसी महिला मंडली चंगोरी, सुभाष मानस मंडली अरसनारा एवं संगीत मानस मंडली निपानी द्वारा मानस वंदना की जाएगी। मानस वक्ता के रूप में नीलकंठ ठाकुर (अध्यक्ष, जिला मानस संघ दुर्ग), कमल साहू, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती कुमुद साहू, श्रीमती ललिता साहू, और डॉ. रेखा साहू के विचार सुनने को मिलेंगे।

संयोजन एवं संचालन मंच संचालन की जिम्मेदारी रामनारायण वर्मा एवं मुरली वैष्णव निभाएंगे। आयोजन का संयोजन तहसील मानस संघ पाटन तथा मानस शक्ति केंद्र क्रमांक 01 खम्हरिया(पाटन) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह है और श्रद्धालु वर्ग से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक संगोष्ठी में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *