पतोरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर प्रसाद साहू ने कहा की हम सब को “माँ के नाम एक पेड़” लगाकर पौधा से पेड़ बनते तक देखभाल व सेवा करना चाहिए। जब पेड़ बड़े होंगे तो पूरा गांव खेत खलिहान हरा भरा होगा तथा जल संरक्षण करके वर्षा के जल को घरों में सोख्ता गड्ढा के माध्यम से जमीन के अंदर तक पहुचना है ताकि धरती में जल का स्तर बनी रहे।

उक्त कार्यक्रम में सचिव महेन्द्र कुमार साहू द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को जल संकल्प कराया गया। उक्त अवसर पर उपसरपंच देवचरण कौशल, ब्लाक क्वाडनेटर वाटरएड लोकेश साहू, मनोज साहू पंच, श्रीमती दीपक साहू पंच, दिलेश्वरी साहू पंच,सरस्वती साहू पंच, क्षमा कुर्रे सचिव, पुरुषोत्तम कुर्रे, जमुना ठाकुर, हेमलता सोनवानी, अहिल्या साहू, भुनेश्वरी देवांगन, धानवाई साहू, दुलेश्वरी साहू,किरण श्रीवास,सोहद्रा साहू, लक्ष्मी साहू,सावित्री साहू, शालिनी देवांगन, ओमप्रकाश वर्मा, गोपाल देवांगन, नोमेन्द्र मंडावी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *