पाटन। कलेक्टर दुर्ग से प्राप्त निर्देश अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी के मार्ग दर्शन में दिनांक 05.06.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में सिकलसेल SS मरीजों को एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदाय किए जाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया । उक्त कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र साहू एमडी मेडिसिन, डॉ विजेता डोंगरे शिशुरोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट द्वारा मरीज के परीक्षण के उपरांत 129 सिकल सेल SS मरीजों को चिन्हांकित कर समाज कल्याण विभाग द्वारा disablity दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा उक्त शिविर में डॉ बी कठौतिया बीएमओ पाटन, पूनम साहू बीपीएम, प्रीतिका पवार कंसल्टेंट दुर्ग, बीएल वर्मा बीईटी,चंद्रकांता साहू, केके वर्मा, भोज प्रकाश साहू तथा रजनीश डडसेना समाज कल्याण विभाग का विशेष योगदान रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में सिकलसेल जांच शिविर का हुआ आयोजन
