जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

दुर्ग। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025-2026 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 9 मई से 29 मई 2025 तक आयोजित किया गया। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग के फुटबॉल कोच भूपेन्द्र हिरवानी द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्टेडियम भिलाई में फुटबॉल खेल का दैनिक प्रशिक्षण दिया।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन में दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव व्यायाम प्रशिक्षक व समाज सेवक पोखन साहू द्वारा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । सहायक संचालक विलियम लकड़ा ने खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *