छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग

दुर्ग। छ.ग. ड्राईवर महासंगठन शाखा आलड्राईवर ऐसोसिऐशन द्वारा आज जनदर्शन में दुर्ग कलेक्टर में तीन सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर दुर्ग को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा चालकों को जागरुक करके यातायात नियमों के अधिन रहकर वाहन चलाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। आए दिन सड़कों पर वाहन चालकों के साथ मारपीट, गाली-गलौच, लूटपाट बर्बरता काफी बढ़ गई है। जिसका मुख्य कारण शराब है जिससे वाहन चालक काफी परेशान है जिसकी रोकथाम हेतु वाहन चालकों के सुरक्षा हेतु कठोर कानून वाहन चालक के आर्थिक संरचना हेतु चालक वेलफेयर बोर्ड की गठन आवश्यकता है। जिसकी मांग हम लगातार ज्ञापन के माध्यम से शासन के समक्ष पूर्व में चुके है जिसकी आज तक कोई आशा अनुरुप जवाब नही मिल पाया है।

हमारे संघ द्वारा पुनःएक बार और निवेदन है कि हमारे मांगों को शासन तक पहुंचाने में हमारी मदद करने करें 1 अक्टूबर 2025 तक मांग पूर्ण नही किया जाता है तो 25 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक 11 दिवसीय स्टेरिंग छोड़ अभियान चलाया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन व राज्य सरकार की होगी

ये है ड्राइवर महासंगठन की प्रमुख मांगे-

  1. छत्तीसगढ़ राज्य पर पूर्ण रुप से शराब बंदी।
  2. वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु चालाक आयोग।
  3. वाहन चालकों के परिवार की आर्थिक उत्थान हेतु चालक वेलफेयर बोर्ड का गठन। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संभाग प्रभारी नागराज साहु,जिला अध्यक्ष भारत यादव, जिला कोषाध्यक्ष संजीत निषाद, जिला संगठन मंत्री राजेश जागड़े, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज निलमलकर, कुशल कुमार ,दुर्ग तहसील अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *