अमेरी में सभापति प्रणव शर्मा ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की

  • अधिकारियों और कृषकों के साथ बैठकर कर चर्चा की

पाटन। देश के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रारंभ हुए राष्ट्रव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत पाटन के ग्राम अमेरी में किसान साथियों और कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारीयों और कृषि विशेषज्ञो के साथ उपस्थित होकर उपज बढ़ाने पर विस्तारपुवर्क चर्चा की। यह मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि ऐसा जन आंदोलन है जो हमारे अन्नदाताओं को नवाचार, नई योजनाओं और तकनीकी ज्ञान प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इसके अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक, कृषि से जुड़े अधिकारी और किसान एक-दूसरे से संवाद स्थापित करेंगे। डबल इंजन भाजपा सरकार और विष्णुदेव साय के सुशासन में आज किसानों को उनके लागत से कई गुना अधिक दाम मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रगति में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

इस अवसर पर ग्राम अमेरी के सरपंच भूषण भारद्वाज, उपसरपंच सुखेन्द्र नेताम, पुष्कर चंद्राकर, कोमल यादव, जामवंत यादव, ग्राम के वरिष्ट नागरिक व किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *