पाटन। अगर आप घर की छत पर या फिर अपने खाली पड़े प्लॉट या खेत में मोबाइल टावर लगवाकर हर महीने कमाई करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अलर्ट रहना चाहिए। आजकल मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन के नाम पर ठगी और फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अलग-अलग तरीकों से आम लोगों को चूना लगा रहे हैं।
पाटन क्षेत्र के पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के पास मोबाइल नंबर +9162072 68900 से मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए कॉल और कुछ इस तरह का मैसेज किया जा रहा है। अगर आपके पास भी इस तरह का कॉल या मैसेज आता है तो सावधान और सतर्क रहे। जरा सी लापरवाही आपके साथ बड़ी धोखाधड़ी का शिकार बना सकती है। ये है वह मैसेज जो पूर्व जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत औरी कंचन सोनवानी और अन्य पूर्व जनप्रतिनिधियों के मोबाइल में आया है….

“प्रधान मंत्री डिजीटल योजना मे आप सभी का स्वागत है” आपको सुचित किया जा रहा है कि आप के ग्राम सभा मे “jio Reliance के द्रारा Jio4G&5G Wi-Fi ब्रान्ड बैन्ड टावर लगाने के लिए सर्बे हुआ था लेकिन लॉक डाउन को लेकर सरकारी एवं प्राईवेट सेक्टर की प्रक्रिया बंद था अब इस योजना को सुरु कर दिया गया है
“”(नियम व सर्ते)””
(1)-जमीन का एरिया 20×25 फुट होना चाहिए
(2)-जमीन का 20 साल का कोर्ट का एग्रीमेन्ट होगा
(3)-08-12 हजार रुपये पर मंथ किराया दिया जाएगा
(4)-एक ब्यक्ति की नौकरी जिनकी 15 हजार रुपये पर मंथ सैलरी दी जाएगी
(5)-10-15 लाख ऱूपये जमीन की एडवांस दिया जाएगा
(धन्यबाद )
(नोट)-रजिस्ट्रेसन कराना अनिवार्य है रजिस्ट्रेसन शुल्क 3500/- रुपया देना अनिवार्य है
documents for Jio tower
1.(Voter Id)
2.(self-attested) Passport size photograph
3.(self-attested) Copy of property related document
4.Adhar card
1.मतदाता पहचान पत्र की कॉपी (स्वप्रमाणित)
2.पासपोर्ट साइज फोटो (स्वप्रमाणित)
3.संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की प्रति!
4.आधार कार्ड
ये हैं फ्रॉड के कुछ आम तरीके……
फोन कॉल: फ्रॉड करने वाले आपको कॉल करके यह बताते हैं कि आपकी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने के लिए सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है और आपको बड़ी रकम दी जाएगी।
घर आकर मिलना: कई बार ये लोग आपके घर आकर आपको फेक डॉक्यूमेंट्स दिखाते हैं और आपको भरोसा दिलाने की कोशिश करते हैं कि वे असली हैं।
ऑनलाइन फॉर्म: कुछ मामलों में ये फ्रॉडस्टर्स आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कहते हैं और आपसे पर्सनल जानकारी मांगते हैं।
टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर इंस्टॉल किए जाते हैं। ये मोबाइल टावर टेलीकॉम ऑपरेटर्स या फिर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाडर्स (IP) के जरिए ही इंस्टॉल किए जाते हैं। किसी भी मोबाइल टावर इंस्टॉल करने वाली कंपनी की डिटेल दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर अपडेट रहती है। अगर, आपके पास कोई भी मोबाइल टावर इंस्टॉल करने के लिए आता है, तो आप दूरसंचार विभाग की वेबसाइट (dot.gov.in) पर जाकर उस कंपनी (IP) की डिटेल वेरिफाई कर सकते हैं।
