पतोरा में 1 जून को कबीर प्रकटोत्सव एवं चौका आरती का आयोजन

पाटन। विधानसभा के प्रवेश ग्राम पतोरा में 1 जून को कबीर पंथी सत्संग समिति द्वारा कबीर प्रकटोत्सव एवं 121 परिवार द्वारा चौका आरती का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष शशिभूषण साहू एवं संयोजक सुकेश्वर साहू ने बताया कि सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे से प्रवचन होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *