पोंड समाधान शिविर में रहा अव्यवस्था का आलम,,पानी के लिए भटकते रहे लोग,,

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका/सुशासन तिहार का अंतिम और तीसरा चरण अब समाप्त होने वाला है। ऐसे में मई महीना के 30 तारीख को पांडुका सेक्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंड के हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जरूरत मंद लोगो समाधान हुआ कि नहीं यह तो शिकायत और मांग करने वाले लोग ही अच्छे जानेंगे पर इस समाधान शिविर में भारी गर्मी, बिना पेड़ के छांव की जगह एवं हाई स्कूल मैदान मुख्य मार्ग के बीच समाधान शिविर का आयोजन रखा गया था जहां अव्यवस्था का आलम देखने को मिला स्टाल में कर्मचारी अधिकारी बैठे रहे और पानी के लिए तरसते रहे तो वही पांडुका सेक्टर के सरपंचों को पहले मंच पर स्थान दिया गया था।फिर बाद उन्हें दर्शक दीर्घा के सामने नीचे कुर्सी में बैठा दिया गया साथ ही भोजन नाश्ता के लिए सही मैनेजमेंट नहीं होने के कारण दूर-दूर से आए लोग नाराजगी जताते रहे।जो खाद्य मंत्री के सामने मांग एवं शिकायत रखने के लिए आय थे, साथ ही छत के ऊपर भोजन व्यवस्था होने की वजह से अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं हुई और कई ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि और नागरिक मायूस होकर लौट गए साथ ही स्थानीय मीडिया कर्मियों को तवज्जो नहीं दिया गया ले देकर कुर्सी तो मिला पर पानी जैसे अन्य व्यवस्था के लिए पूछे भी नहीं ऐसे में सुशासन तिहार को लेकर आम जनता में बड़ी उम्मीद पर इस शिविर में अव्यवस्था देखने को मिला ,स्थानीय कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारी के साथ सही ताल मेल नहीं होने के कारण मैनेजमेंट व्यवस्था लचर था जिस वजह से भारी नाराजगी देखने को मिला,ऐसा ही हाल मुख्य मंत्री के मंडेली समाधान शिविर आयोजन में भी रहा ।।पंचायतों से भरी भरकम राशि वसूल का व्यवस्था सही नहीं होने से फजीहत तो होनी ही है।और ऐसे बाते आम जनता के जुबा पर आ ही जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *