पाटन। पाटन थाना क्षेत्र में गांजा बेचने वाली एक महिला को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला लंबे समय से अवैध रूप से गांजा बेच रही थी। उसके कब्जे से पुलिस ने 1किलो 100 ग्राम गांजा कीमत 13 हजार 500 रुपए जप्त किया है। प्रकरण में।पुलिस ने धारा 20(बी) एनडीपीसी एक्ट कायम कर महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना पाटन प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद चौक पाटन निवासी सोनी नेताम पति विजय नेताम उम्र 40 वर्ष अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रही है। टीम के साथ दबीश देने पर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार महिला आरोपी सोनी नेताम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना पाटन से निरीक्षक अनिल साहू, सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर , प्र.आर. हरीश चौधरी , आर. दुष्यंत भारती, आर. होमन साहू, म. आर. राजेश्वरी, डाकेश्वरी एवं एसीसीयू टीम दुर्ग से सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अजय कुमार का विषेष योगदान रहा ।
