दुर्ग। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन के नेतृत्व में आज आनलाइन मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कोर कमेटी के द्वारा आयोजित बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहू को बनाया गया। साथ ही जिला का नया अध्यक्ष भरत यादव को बनाया गया जो की संपूर्ण प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला के पदाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रख सर्वसम्मति से पारित कर नया जिम्मेदारी दिया गया। जिसके लिए सभी पदाधिकारी एवं पूरे जिले के समर्थन एवं दुर्ग संभाग के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से नागराज साहू को संभाग प्रभारी बनाया गया और भारत यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया साथ ही रायपुर संभाग जिला धमतरी से नोहर साहू को रायपुर संभाग प्रभारी बनाया गया और कवर्धा जिला से राजेश श्रीवास को प्रदेश सह सचिव बनाया गया जिसमे सभी जिला के पदाधिकारी शामिल थे।
