अवैध शराब बिक्री से परेशान गाड़ाडीह के ग्रामीणों ने शराब दुकान खोले जाने की मांग

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्रामीणों ने गांव के चौक चौराहा में बिकने वाली अवैध शराब की बिक्री से परेशान होकर गांव में शराब अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान खोले जाने की मांग अनुविभागीय अधिकारी पाटन से समाधान शिविर में किए है।

आज ग्राम तरीघाट में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन को पूर्व जनपद सदस्य खिलेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों की उपस्थिति में आबकारी अधिकारी अखिलेश साहू को एसडीएम पाटन के नाम आवेदन सौंप कर देशी एवं विदेशी शराब दुकान खोले जाने की मांग किया गया।

मांग करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य खिलेश यादव, अखिलेश चंद्राकर,संतोषी चंद्राकर,खेमलाल,सुनीता चक्रधारी, त्रिवेनी यदु, आयशा कुरैशी,तिलेश्वरी, लोकेश्वरी,अनिता मंडोरे, बल्लू यादव, शैलेन्द्र गोस्वामी, विष्णु यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *