पाटन। हमारे देश में पेड़ों, नदियों और पहाड़ों की पूजा करना प्राचीन परंपरा रही है। वट सावित्री व्रत पूजा भी इसी के अंतर्गत आती है। जहां सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पति के लिए दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है।
पाटन क्षेत्र के ग्राम चुनकट्टा में भी वट सावित्री पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु कामना को लेकर पूजा अर्चना व परिक्रमा की, मौली धागा बांधा और अपने पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। इस मौके पर सरपंच रोशनी राय, सीमा राजपूत, आशा राजपूत, प्रेमीन ठाकुर, संतोषी ठाकुर, नंदनी सोनवानी, अन्नु सोनवानी, कविता ठाकुर, विनिका ठाकुर एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी
