- बार- बार बिजली बंद होने से इलेक्ट्रानिक उपकरण हो रहे खराब
पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद के युवा सरपंच खिलेश बबलु मारकंडे ने सेलूद सहित पाटन ब्लाक के सभी गांवों में बार बार बिजली होने। बिजली की आँख मिचौली को लेकर कहा अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण काफी परेशान है। इस बरसात के मौसम में हवा तुफान व पानी गिरने पर लाइट बंद होना समझ आता है लेकिन बिना हवा तुफान,बारिश के लाइट बँद कर दी जाती है जो घंटों बंद रहती है दिन के साथ साथ रात में भी लाइट बंद होना आम बात हो गया है। वही बार बार बिजली जाने से इलेक्ट्रानिक उपकरण भी खराब हो रहे है । बरसात के मौसम में जीव जन्तु से अंधेरे में डर वैसे ही बना रहता है की कही काट न दे साथ ही इन परेशानियो के अलावा बार बार लाइट बंद होने से आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है ।शनिवार व रविवार की रात बिना बरसात हवा तुफान के लाइट बंद होने पर सम्बन्धित कर्मचारियों को फोन करने पर फोन रिसिव नहीं करते और फोन उठाने पर फाल्ट है समय लगेगा करके जवाब दे देते है ।लेकिन बिना वजह दिन में कई बार लाइट बंद होने के कारण पाटन ब्लाक के सभी गांवों के ग्रामीण परेशान है। बिना सूचना के ही सेलुद सहित आस पास के गांवों में बिजली बंद कर दी जाती है। बिजली ऑफिस का लैंड लाइन नम्बर को वहां के कमर्चारी द्वारा हमेशा बिजी करके रख दिया जाता है। कर्मचारी फोन रिसीव नही करते । विद्युत विभाग सेलुद के मनमानी ढंग से काम करने व वहाँ की लचर व्यवस्था से आम जनता बहुत परेशान है।
