निपानी पंचायत स्थित गौठान में करवाया गया बोर खनन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत निपानी स्थित गौठान में ग्राम पंचायत द्वारा बोर खनन कराया गया है। गांव के गौठान में में पानी की सुविधा के लिए नल नहीं होने से  मवेशियों को पानी नहीं मिलता था। मवेशियों को पानी के लिए प्यासे ना रहना पड़े इस सोच के साथ ग्राम पंचायत निपानी सरपंच राजेश ठाकुर ने बोर खनन करवाया। बोर खनन के साथ ही गौठान में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत निपानी के सरपंच राजेश ठाकुर, उपसरपंच तोरण साहू, पंचगण संतोष साहू ,विजय सिन्हा, वामन साहू, विनोद सारथी ,सूरजभान साहू सहित ग्रामवासी राहुल रघुवंशी लोकेश सिन्हा योगेश यादव संतोष यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *