रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग में सुबह से बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं बस्तर संभाग में अगले कुछ दिनों में 80-90 मिमी तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री
