पाटन। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आज नगर पंचायत पाटन में नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे पार्षद वॉर्ड क्रमांक 08 एवं उपनेता प्रतिपक्ष दीपक यादव पार्षद वॉर्ड क्रमांक 14 को नियुक्त किया । जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने की सूचना मुख्य नगर पालिका अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को दी।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,राकेश ठाकुर जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण, हेमंत देवांगन,पुरूषोतम कश्यप,मनोज कुर्रे,बिरेंद्र कौशिक,कमल किशोर वर्मा,लीलाधर वर्मा,नीरज सोनी,प्रशांत शुक्ला, गोविन्द निषाद,अमृत राजपूत,दिनेश शर्मा,युवराज साहू,प्रदीप वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
आभाष दुबे नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष नियुक्त
