ग्राम पंचायत अतरमरा में प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी को लेकर शिकायत,,, विधायक रोहित साहू को,,,

खबर हेमंत तिवारी


पांडुका/ अंचल के ग्राम पंचायत अतरमरा में एक फिर पर प्रधानमंत्री आवास में पैसा लेनदेन को लेकर विधायक रोहित साहू से शिकायत कर जांच करवाने के लिए ग्राम के जगत राम सिन्हा ने ज्ञापन सौंपा है। बता दे की जगत राम सिन्हा ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है ।ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य कर्मचारियों की मिली भगत से जरूरतमंद लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। और जिनको मिला है तो कई घरों में 4 से 5 लोगो को मिला।है।इस तरह पैसे देकर आवास पास करवाने के चक्कर में 2 हजार से 3 हजार पैसा दे रहे हैं ।

तथा प्रधानमंत्री आवास में पैसा लेनदेन को लेकर शिकायत के बाद विधायक ने तत्काल जांच के लिए जिला प्रशासन का तलब किया जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी छुरा ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ।ग्राम पंचायत अतरमरा में 23 तारीख शुक्रवार को 12 बजे इस विषय में जांच की आदेश जारी किया है ।बता दे इन दिनों विकास खंड छुरा में प्रधानमंत्री आवास में पैसा लेनदेन की बहुत सी मामले सामने आ रहा है।और हाल ही में ग्राम पंचायत सोरिद में रोजगार।सहायक और एक मेट को लेनदेन की शिकायत सही पाय जाने पर कार्रवाई कर पद से हटाया गया है ।वही सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत अतरमरा में प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने की ऐवज में पैसा लिया गया है। की नहीं यह जांच का विषय है।पर यहां लेनदेन की शिकायत बहुत पहले से ही ग्रामीणों में काना फुंसी करते आ रहे थे ।।

और हाल ही में 2.0 आवास प्लस सर्वे में भी कुछ पैसा लेनदेन का बात सामने आया था है। साथ ही पिछले कुछ सालों से।3 हजार से लेकर 10 हजार तक की लेनदेन की बात बताई जा रही है हालांकि यह कितना सही है।ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा बहरहाल ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियो में प्रधानमंत्री आवास में हुई गड़बड़ी को लेकर भारी आक्रोश है।और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है।तथा जांच के बाद ही पता चलेगा कि जनपद या ग्राम पंचायत के कौन-कौन से कर्मचारी या पंचायत पदाधिकारी शामिल हैं। और किस पर गाज गिरेगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *