पाटन। ग्राम पंचायत देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने गांव के राजेश वर्मा की सुपुत्री पुष्पांजली की विवाह में 5 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान किए। सरपंच के द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय पहल के बाद अब गांव के अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी गांव के जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें संबल प्रदान कर रहे है।
गौरतलब हो कि श्रीमती वर्मा सरपंच निर्वाचित होनेंके बाद लगातार अपने गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करनेके साथ साथ हर उन जरूरतमंद परिवार को मांगलिक,शोक कार्यक्रम या अन्य आयोजनों में आर्थिक मदद कर उनके सुख दुख में साथ खड़े रहती है।
