सेलूद के पंचायत प्रतिनिधि बेलर मशीन से घुमन्तु पशुओं के लिए गौठान में चारा इकट्ठा करने कर रहे है जतन

  • रवि फसल के पैरा को बेलर मशीन से बंडल बनाकर ला रहे गौठान तक

पाटन। रवि फसल के पैरे को गौठान तक लाने के लिए अब बेलर मशीन का उपयोग किया जा रहा है ।ग्राम पंचायत सेलुद के युवा सरपंच खिलेश बबलु मारकंडे ने बताया कि छोटे किसानों के पैरे को ट्रेक्टर ट्राली से भरकर गौठान तक लाया जा चुका है ।लेकिन बड़े किसानों के पैरे को गौठान तक लाने के लिए मजदूर नहीं मिलने पर जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र चंद्रवशी के सहयोग से बेलर मशीन से बंडल बनाकर अब गौठान तक लाने का कार्य किया जा रहा है । भीषण गर्मी होने और पैर लाने के कार्य में और गर्मी लगता है इस कारण इस कार्य को करने वाले मजदूर नहीं मिल रहे थे ।सरपंच खिलेश मारकंडे की पहल पर गुलमणी कुर्रे जीतु साहू चंद्रकुमार धनकर जवाहर वर्मा रुरेन्द्र देवाँगन सहित अन्य
किसान अपने खेतों में पड़े पैरे को निशुल्क दे रहे है। लेकिन उनको गौठान तक लाने में बड़ी समस्या हो रही थी इसलिए बेलर मशीन से बड़े बड़े बंडल बना दिया जायेगा फिर इनको आसानी से ट्रेक्टर में लोड करके गौठान तक लाया जा सकता है। इस कार्य में प्रमुख रुप से सरपंच खिलेश मारकंडे उपसरपंच राकेश साहू पुर्व पंच रवि पटेल करण धनकर कुमार यादव सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *