पाटन। कोरबा में आयोजित 12 वे छत्तीसगढ़ स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में देवांश साहू उम्र 12 वर्ष कक्षा 7 वी के छात्र ने 32 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया, देवांश साहू ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू, माता श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू शिक्षक के सुपुत्र है, सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उनके कोच अमन सोनी सिमगा मनीष साहू धमतरी, दादा सियाराम साहू, बालाराम साहू, जसवंत साहू, कन्हैया साहू, केशव सोनी नाना शत्रुहन साहू, परिवार, रिश्तेदार सहित गांव तथा आसपास के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद स्वरूप बधाई एवम शुभकामनाएं दिया।
स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में देवांश साहू ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर आगेसरा का नाम रोशन किया
