भाजपा दरबार मोखली मंडल की संगठनात्मक बैठक 16 मई को विश्राम गृह दरबार मोखली में

पाटन। भाजपा दरबार मोख़ली मंडल का प्रथम संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक 16 मई दिन शुक्रवार शाम 5 बजे विश्राम गृह दरबार मोख़ली में लेंगे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ,निवृतमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ,जनपद अध्यक्ष श्रीमति कीर्ति नायक,निवृतमान मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , खेमलाल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक ,स्कूल_ कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, जनपद सदस्य,सरपंच, पंच, सक्रिय सदस्य गण ,बूथ अध्यक्ष ,सभी मोर्चा /प्रकोष्ठ,प्रदेश, जिला, मंडल के वर्तमान एवं निवर्तमान पदाधिकारीगण की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *