मडेली समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने की घोषणा ,,पर स्थानीय लचर व्यवस्था देखकर नाराजगी भी जताई गई।।

खबर हेमंत तिवारी

छुरा/ सुशासन तिहार 2025 के तीसरा चरण अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।इसी कड़ी में विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत मंडेली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों को सौगाते दिए ।जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मडेली सहित क्षेत्र की समस्या को देखते हुए।75 करोड़ की लागत से 132 के बी सब स्टेशन की घोषणा की एवं विद्युत लाइन विस्तार तो वही अंचल की पुरानी मांग जिसमे छुरा से राजिम तक की सड़क चौड़ीकरण की भी 147 करोड़ की घोषणा किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा 45 साल बाद अधूरी पड़ी पीपर छेड़ी जलाशय फिर से होगी शुरू ,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियां गिनवाई साथ ही सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की विभिन्न मांगों एवं शिकायत की निराकरण की बाते कही भारी संख्या मे ग्रामीण ,मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहित जिले के कर्मचारी ,अधिकारी मौजूद रहे। तथा अपने अपने विभाग के स्टाल लगाकर जानकारी दिया गया।साथ ही जिस विभाग और जिस कर्मचारी अधिकारी को समाधान शिविर में व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

वह व्यवस्था बनाने में विफल रहा ।क्यों कि कई मीडिया कर्मी सहित कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी अधिकारी को बैठने के लिए खुर्शी नसीब नहीं हुआ घंटों खड़े रहे साथ ही भोजन व्यवस्था में भी भारी लचर व्यवस्था रहा । खाना खाने लोग ऐसा टूट पड़े कि भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गया।प्लेट लेकर लोग धूप में खड़े रहे और लाइन लगाकर हवा में खाली प्लेट लहराते रहे। और जिन्हें जो कुछ मिला वहां बैठ कर खाते रहे।

इस तरह जिस हिसाब से खर्चा किया गया होगा उस हिसाब से व्यवस्था सही नहीं रहा। और इस लचर व्यवस्था को देखकर काफी लोग और मीडिया कर्मीयो ने नाराजगी जताई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *