- आत्मानंद स्कुल पाहंदा (अ) की छात्रा है नुतन वर्मा टाप टेन पर नौंवे स्थान पर है
पाटन/ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ़ कक्षा दसवीं का परिणाम जारी हुआ। जिसमें दुर्ग जिला व पाटन ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद हिन्दी स्कूल पाहंदा (अ) के कु नुतन वर्मा ने 97.83%अंक के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में नौंवे स्थान प्राप्त किया है वह जिला, ब्लाक, गाँव व स्कूल का नाम रोशन किया है। नुतन वर्मा ने अपने माता पिता के सपनों को साकार किया नुतन वर्मा पुर्व सरपंच व किराना व्यवसायी भारती पवन वर्मा की पुत्री हैं। कु नूतन वर्मा की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल ने उनके घर जाकर उनको बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया है । इस अवसर पर पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर ने शिक्षक माता पिता की महती भुमिका के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व नूतन की उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
