छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा परिणाम घोषित

CG Board Exam Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों के लिए आखिरकार वह घड़ी आ ही गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बतौर स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में आज दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा

कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है। 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है।

3.28 लाख विद्यार्थियों ने दी 12वीं की परीक्षा

वहीं कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है। पच्चीस नकल प्रकरण बना है, और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *