पाटन। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल आज श्रावण मास के चौथे सोमवार को पाटन स्थित ओग्गर तलाब के प्राचीन शिव मंदिर हटकेश्वर नाथ मंदिर मे पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता को करोना से निजात दिलाने के साथ सुख समृद्धि की कामना किये । मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ,मिथलेश शुक्ला, बाबा वर्मा, संजय शुक्ला ,निक्की भाले, चीनू शर्मा, जित्तू भारती, राज देवांगन, चंद्रिका साहू, अविनाश शर्मा, राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
