धर्मेंद्र सिंह ठाकुर बने छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के सम्भागीय अध्यक्ष

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका /छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने धर्मेंद्र सिंह ठाकुर , प्रधान पाठक शा. पू. मा. शाला कोपरा को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का सम्भागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिश्री लाल तारक, अध्यक्ष गरियाबंद, दयालूराम साहू, अध्यक्ष धमतरी, अविनाश तिवारी, अध्यक्ष बलौदाबाजार, चमन लाल चंद्राकर अध्यक्ष महासमुंद एवं देवमनी साहू, अध्यक्ष रायपुर ने आशा प्रकट की है कि धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के सम्भागीय अध्यक्ष बनने से संगठन और भी मजबूत होगा व शिक्षक हित के कार्यों में तेजी आएगी।इस प्रकार धर्मेंद्र ठाकुर के सम्भागीय अध्यक्ष बनने पर यशवंत साहू, सोहनलाल सेन, सुरेश कुमार शर्मा ,डोरेश मेहरा,के एल यादव ,गिरीश बेहरा डी आर निषाद आदि अनेक पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *