रायपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में विगत दिनों रोपवे की ट्राली गिरने से भरत वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री लोधी महासभा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
श्री वर्मा की स्वास्थ्य की जानकारी लेने एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ घनश्याम वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी महासभा एवं पूर्व विधायक खैरागढ़ गिरवर जंघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ सुरेश सिंगौर सहित समाजिक पदाधिकारियों ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लिए और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना किये।
