पाटन। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम लोहरसी बड़े पारा में आरोपी देवन्तीन मेहर के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने एवं रखने की सूचना पर ” संकल्प एक युध्द नशे के विरूध्द ” के अंतर्गत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग अभिषेक झा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, जिला दुर्ग अनुप लकड़ा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक अनिल कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम लोहरसी निवासी देवन्तीन मेहर नामक महिला के मकान की मंगलवार को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपिया श्रीमति देवन्तीन मेहर पति अनिल मेहर उम्र 40 वर्ष निवासी बड़े पारा, ग्राम लोहरसी, थाना पाटन जिला दुर्ग (छ.ग.) के पास से 565 ग्राम कीमती 6,000 रूपये मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ एवं 1,660 रूपये नगदी बिक्री रकम जुमला कीमती 7,660 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गौरतलब हो कि नवनिर्वाचित सरपंच राकेश साहू ने गांव में अवैध रूप से गांजा बेचने की शिकायत किया था। लेकिन कोई पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से मादक पदार्थ बेचने वालों की हौसला बुलंद था। लोहरसी में गांजा बेचे जाने की खबर वेब पोर्टल news24carate में प्रमुखता के साथ 11 अप्रैल को प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा कारवाही किया गया।
