शासकीय प्राथमिक शाला, पतोरा में प्रधानपाठक रिखीराम ठाकुर का विदाई समारोह संपन्न

पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा में प्रधानपाठक रिखीराम ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ।सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा, “यह क्षण भावनाओं से भरा है श्री ठाकुर के अविस्मरणीय योगदान के लिए गर्व और विदाई की उदासी एक साथ है।पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा, “ठाकुर सर ने केवल शिक्षा नहीं दी बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की नींव भी रखी। विद्यालय को उन्होंने एक परिवार जैसा स्वरूप प्रदान किया।प्रभारी प्राचार्य युवराज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा, “श्री ठाकुर की सरलता, धैर्य और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने शिक्षा को जीवन से जोड़ा।इस अवसर पर जनपद सदस्य चंद्रिका देवदास, उपसरपंच देवचरण कौशल, एसएमडीसी अध्यक्ष टीकाराम देवांगन, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।श्री ठाकुर के प्रति सभी ने अपने स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *