पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने सरपंच बनने के बाद गांव की मुखिया होने के नाते जरूरतमंद लोगों को शादी या किसी के घर परिवार की सदस्य का आकस्मिक हो जाने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है। श्रीमती वर्मा ने चुनाव में जीत के बाद से ही अनुकरणीय पहल करते हुए शपथ ग्रहण के पहले से ही जरूरत मंद लोगों को सहायता राशि प्रदान की। गांव के कांशीराम यादव की मृत्यु पर 5000 रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। सरपंच द्वारा किए जा रहे इस अनुकरणीय पहल का शोक संतप्त परिवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
देवादा सरपंच ने आकस्मिक निधन पर परिजन को दी सहायता राशि
