दरबार मोखली मण्डल द्वारा पहलगांव में आतंकी हमले मृत सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

पाटन। दरबार मोख़ली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीर के पहलगाम में जिहादी मानसिकता से आतंकवादियों द्वारा कश्मीर गए 28 भारतीय टूरिस्टों की आतंकवादियों द्वारा जाती धर्म को पूछ पूछ कर हिन्दुओं की निर्मम एवं बर्बरता पूर्वक हत्या किए जाने के विरोध प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन केजूराम चौक गाड़ाडीह में किया गया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ,ज्योति ठाकुर सरपंच गाड़ाडीह, शैलेन्द्री मंडावी महिला मोर्चा अध्यक्ष दक्षिण पाटन, जनपद सदस्य रामसुमेर छैदैय्या, पोसुराम निर्मलकर, सोसायटी अध्यक्ष पारखत साहू,संजय चंद्राकर ,विनोद सिंह राजपूत, योगेंद्र साहू सरपंच फेंकारी , देवेन्द्र साहू, खिलेश (वासु) वर्मा, टोपेन्द्र वर्मा उपसरपंच गाड़ाडीह, होरी लाल वर्मा, कृष्णा साहू,परमेश्वर यादव, खिलेश यादव, बूथ अध्यक्ष रमेश साहू, नरोत्तम बंजारे,डोमन साहू ,आत्माराम साहू, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।सभी के द्वारा इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद ,आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे के साथ कड़ी निदा व्यक्त कर सभी के द्वारा मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने सामूहिक श्रद्धांजलि प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *