मुड़पार खदान में हुए हादसे से मृतक हर्ष यादव के परिवार से मिले पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यक्त किए संवेदना…घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश खदान संचालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग

पाटन। ब्लाक के ग्राम मुड़पार में मंगलवार से लापता बालक हर्ष यादव की शव आज कमल केडिया के बंद पड़े खदान में मिलने से मुड़पार के ग्रामीण में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान संचालक कमल केडिया के ऊपर कठोर कानुनी कार्यवाही किए जाने की मांग किया है ताकि भविष्य में किसी और के परिवार के वारिस इस प्रकार से काल कवलित न हो।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मृतक हर्ष यादव के पिता राजेश यादव एवं दादा केशु यादव सहित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आवेदन देकर बच्चे की हादसा में हुई मौत से न्याय दिलाने खदान संचालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग किए है।

मुड़पार सरपंच प्रतिनिधि तिवारी बालकिशोर,लोचन यादव,पप्पू यादव,रत्नु यादव,लक्ष्मण यादव,राजेंद्र यादव, पंचा यादव, श्यामू यादव, लोकेश महिलागे, झुकूं पटेल,सुरेंद्र पटेल तिलोचन बंजारे,मनीष यादव, रामेश्वर मारकंडे,दिनुराम साहू,पुरेंद्र साहु सहित अन्य लोगों ने कहा कि कमल केडिया द्वारा खदान अधिनियम का खुला उल्लंघन करने के कारण ही बच्चे का मौत हुआ है ।बच्चे के परिवार को बड़ी आर्थिक मुआवजा राशि के साथ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।

गौरतलब हो कि ग्राम सेलुद, चुनकट्टा, मुडपार ,ढौर,गोंडपेंड्री,अचानकपुर,धौराभांठा, छाटा, परसाही में दर्जनों खदान है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं के बराबर है । ग्राम मुड़पार के 12 वर्षीय हर्ष यादव पिता राजेश यादव मंगलवार की सुबह 11 बजे से लापता था। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा थाना उतई को दिया था। जिसके बाद उतई पुलिस लापता बालक को खोजने में लग गए थे। गुरुवार को पुलिस की डॉग स्क्वाड टीम भी आई थी। जो इसी खदान के पास आकर रुक गया था। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम खदान में बालक को खोजने उतरे थे। लेकिन सफलता नहीं मिला। आज सुबह मृतक के परिजन खदान के चारों तरफ खोजबीन कर रहे थे इसी दौरान उन्हें मृतक का चप्पल और कपड़ा ग्राम चुनकट्टा की छोर के तरफ मिला। कपड़ा मिलने के बाद परिजनों ने खदान के चारों तरफ घूमकर देखा तब बालक का शव तैरते हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।कमल केडिया द्वारा खान नियम का पालन नहीं किया गया है सुरक्षा मानको का पालन नहीं किया गया है सबसे महत्वपूर्ण बात, खुले गड्ढे वाली खदान को सुरक्षित करने के लिए एक ठोस परिधि सुरक्षा प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। खुले गड्ढे वाली खदानों की विशाल प्रकृति के कारण, अनधिकृत व्यक्तियों को बाहर रखने के लिए बाड़ लगाने का कार्य किया जाना चाहिए । ताकि उस पर जा पाना नामुमकिन रहे इस संबंध में, प्रवेश और निकास के सभी बिंदुओं पर प्रवेश नियंत्रण होना चाहिए, जो अनधिकृत लोगों के प्रवेश को सख्ती से सीमित करता है। साथ ही कैमरे, मोशन सेंसर और इंफ्रारेड डिटेक्टरों का उपयोग करना जरुरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *