डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे की ट्राली टूटकर गिरी…भाजपा प्रदेश मंत्री घायल

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में संचालित रोपवे की ट्रॉली दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के समय पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता दया सिंह और बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आई हैं, जबकि भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए नेता रोपवे के माध्यम से पहाड़ी पर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ट्रॉली अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि भरत वर्मा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *