एसएमएस लिमिडेट द्वारा स्कूलों में वाटर फिल्टर एवं कूलिंग यूनिट प्रदान किया गया

पाटन। एसएमएस लिमिडेट दुर्ग आरंग बायपास रोड प्रोजेक्ट सेलूद द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत 09 नग वाटर फिल्टर और कूलिंग यूनिट 900 लीटर क्षमता वाला ग्राम पतोरा,सेलूद, मुड़पार, फुंडा,देवादा, अरसनारा, देमार एवं ठकुराइनटोला के शासकीय स्कूलों को प्रदान किया गया। वाटर फिल्टर लगने से अब स्कूली बच्चों को स्वच्छ और गर्मी के दिनों में शीतल पेयजल मिलेगा।भिलाई के फील परमार्थम फाउंडेशन जहां बुजुर्गों की देखभाल करने वाली संस्था है वहां पर 4 नग बेड और एक पैरा मॉनिटर दिया गया।एसएमएस लिमिडेट द्वारा वाटर फिल्टर प्रदान किए जाने पर स्कूल के प्रधानपाठकों एवं सरपंचों ने कंपनी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।मौके पर प्रमुख रूप से जनरल मैनेजर डी विश्वनाथ,प्रोजेक्ट मैनेजर एस कुमार, आसिफ़ मुजावर,नागेन्द्र शर्मा, हरिशंकर साहू, खिलेश मारकंडे,राकेश साहू,कौशल साहू, मंथीर साहू,सहित प्रोजेक्ट स्टॉप व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *