भाजपा दरबार मोखली मंडल द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया

पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल द्वारा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत मंडल स्तरीय भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का 135 वाँ जयंती का आयोजन ग्राम मर्रा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब जी के तैलचित्र पर पुष्प मल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पारखत साहू ने बाबा साहब जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने भी बाबा साहब जी के बनाए संविधान को संबोधित किया जो सपना अंबेडकर जी ने देखा था एक ऐसा भारत जिसका सपना हर बच्चे को सम्मान ,अवसर और एक उचित स्थान मिलें ।समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए बाबा साहब जी का संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक एवं जनपद सदस्य रामसुमेर छेड़ैया ने किया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ.सुरेश साहू, सेजस मर्रा के अध्यक्ष वासु वर्मा,मुकुंद विश्वकर्मा,विनोद राजपूत,अंगेश सिंहा सोसाइटी अध्यक्ष, होरीलाल वर्मा,धीरज मिश्रा,अर्जुन सिंह ठाकुर, सतेश मेश्राम,नरोत्तम मिश्रा,रमेश साहू,जीवधन महिलांगे, छतर सिंह वर्मा,बलराम साहू,पिंशु महिलांगे,शिवकुमार साहू, मुन्ना पाल,भागदास,आत्माराम,खेमराज, गोपी धर्मगुड़ी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *