सेलूद में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत आज से गोबर खरीदी शुरू हुआ

पाटन। छत्तीसगढ सरकार द्वारा ग्रामीण किसानों के लिए खेती से सम्बन्धित महत्वपूर्ण गोधन योजना का शुभारम्भ गांव-गांव में किया जा रहा है । उसी क्रम में आज ग्राम सेलूद में गोबर खरीदी की शुरुआत किया गया । किसानों ने कहा कि कोरोना संकट काल में किसानों व पशुपालकों के लिए गोधन न्याय योजना वरदान साबित होगी। इस योजना से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सकती है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत सरकार दो रूपए किलो की दर से गोबर खरीदी कर रही है। राज्य सरकार पशुपालकों से गोबर खरीद कर उससे जैविक खाद तैयार करेगी। गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि तो होगी ही, साथ ही पशुधन की खुली चराई पर भी रोक लगेगी। जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा मिलने से रासायनिक खाद के उपयोग में कमी आएगी। इस योजना से निश्चित रूप से कृषि का स्तर सुधरेगा। मौके पर सरपंच खेमिन खेमलाल साहू, गौठान समिति के अध्यक्ष सत्यभामा बंछोर,चंचल यादव,हितेश साहू गौठान समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *