पाटन। पाटन क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़ते ही जा रहा है। शनिवार को नगर पंचायत पाटन में 4 कोरोना पाजेटिव मिला। जिसमे से 3 नगर पंचायत पाटन के सफाई कर्मी है। 3 मरीज ग्राम भरर मिला जबकि 1 मरीज ग्राम करेला में मिला है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे। केंद्र सरकार, राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वाइरस से बचने दिशा निर्देश दिया जा रहा है जिसके प्रति लोग लापरवाही बरत रहे है। जिसके कारण अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोविड 19 के मरीज बढ़ रहे है। ग्राम भरर में मिले कोरोना पाजेटिव मरीज में पंचायत प्रतिनिधि का रिपोर्ट पाजेटिव मिलने से पूरा गांव दहशत में है।
