भाजपा पाटन मंडल द्वारा,भाजपा , “स्थापना दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत “स्वच्छता अभियान” के तहत महामाया मंदिर प्रांगण की साफ सफाई किया गया

पाटन : भारतीय जनता पार्टी के 46वे स्थापना दिवस के तहत, प्रदेश भाजपा, जिला भाजपा संगठन के अनुसार , भारतीय जनता पार्टी के विश्वव्यापी कार्यक्रम , “स्थापना दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत “स्वच्छता अभियान” के तहत आज पाटन मंडल द्वारा वार्ड 12 महामाया मंदिर प्रांगण एवं आस पास की साफ सफाई की गई, जिसमें पाटन मंडल के अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी,सभापति श्री केवल देवांगन, वार्ड 12 पार्षद श्रीमति अन्नपूर्णा पटेल , केशव बंछोर, योगेश सोनी, राजेंद्र देवांगन, मिलन देवांगन,अमित लोधी,किरण बंछोर, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *