11 अप्रैल को पाटन में भाजपा विधानसभा पाटन स्तरीय, संयुक्त मंडल का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

पाटन: भारतीय जनता पार्टी, पाटन विधानसभा,जिला दुर्ग का 11अप्रैल को संयुक्त मंडल का ” सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन” सम्मेलन ऑडिटोरियम पाटन में आयोजित है । सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन प्रदेश भाजपा व जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “स्थापना दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत कल संयुक्त मंडल पाटन द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सभी मंडलों का संयुक्त रूप से विधानसभा स्तरीय ऑडीटोरियम पाटन में रखा गया है। जिसने मुख्य वक्ता विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, वक्ता राजीव अग्रवाल प्रभारी जिला दुर्ग, सुरेंद्र कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग, जितेंद वर्मा पूर्व अध्यक्ष भाजपा जिला दुर्ग होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *