टिकेंद्र वर्मा@ रानीतराई। थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीगुंडरा मे 45 वर्ष की अधेड़ की तालाब मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलिराम धीवर पिता कन्हैया लाल धीवर (45वर्ष ) की गांव की बांधा तालाब मे डूबने से मौत हुई हैं.मृतक बलिराम राम धीवर सोमवार की रात्रि 2 बजे अपने घर से किसी को बिना बताये निकला था। दूसरे दिन घर वाले इसकी पता साजी किये लेकिन कही पता नहीं चला. परिजनों के अनुसार मृतक का आदत था की रात्रि मे इसी प्रकार उठकर घूमने निकल जाया करता था। पानी मे डूबने की खबर तब चला जब मंगलवार की शाम करीब 5 बजे को बांधा तालाब की पानी मे मृतक का शव तैरता हुवा मिला. जिसकी सुचना गांव वालों ने पुलिस को दी।रानीतराई पुलिस मौके पर पहुँच कर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिये।
तेलीगुंडरा में तालाब में डूबने से 45 वर्ष की अधेड़ की मौत
