10 वी का पेपर लीग,,12 वीं की जगह 10 वीं का पेपर बांट दिया ज़िम्मेदारों ने,,,डेढ़ घंटा बाद गलती का हुआ एहसास ,,,

खबर हेमंत तिवारी

राजिम फिंगेश्वर/हमेशा विवादों में रहने वाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी का एक और मामला सामने आया है ।जो आज शुक्रवार को ओपन स्कूल के गृह विज्ञान 12वीं का पेपर होना था ।पर केंद्र अध्यक्ष पर्यवेक्षक और प्रभारी सहित जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही की वजह से 12वीं की पेपर में दसवीं का पर्चा खोलकर बाट दिए और डेढ़ घंटा तक 12 वीं के विद्यार्थी दसवीं का पेपर दिलाते रहे किसी को कोई खबर ही नहीं लगी किसी तरह जब इसकी भनक लगी तो इसकी जानकारी बोर्ड सचिव को दी गई और मामला कलेक्टर के संज्ञान में गया बता दे कि राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा 26 मार्च से चालू हो गया है और हमेशा की तरह फिंगेश्वर विकास खंड के लोहरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओपन स्कूल की परीक्षा को लेकर कुछ ना कुछ गड़बड़ियां आते रहती है

पर शिक्षा विभाग और जिले में बैठे जिम्मेदारों की मेहरबानी का हीं नतीजा है कि आज तक लापरवाह कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है इससे पहले भी यहां बच्चो से अधिक फीश लेनदेन पेपर में सामूहिक नकल करना जैसे अन्य कई आरोप लग चुके हैं और एक बार फिर ऐसा ही गड़बड़ियां सबके सामने सिद्ध हुआ है शुक्रवार को 12वीं गृह विज्ञान का पेपर 8:45 से प्रारंभ होकर 11:45 तक होना था ।जिम्मेदारों ने थाना से पर्चा लाया और बिना जांच कर पर्चा खोल दिया और किसी ने यहां नहीं देखा कि वह पेपर दसवीं का है कि 12वीं का है। इस तरह 10 का पेपर लीग हो गया।और कल याने 5 अप्रैल को 10 वी गृह विज्ञान का पेपर होना था। एसे में पढ़े लिखे शिक्षको का यह गंवार पन वाली घटना सिद्ध हो गया। बच्चों को पेपर हल करने के दिया गया।12 वीं के विद्यार्थी 10 वी का पेपर डेढ़ घंटा तक बनाते रहे ।किसी को कोई पता ही नहीं चला जबकि दोनों पर्यवेक्षक ड्यूटी में तैनात थे तो वहीं केंद्र प्रभारी भी हमेशा की तरह अपने आप में मस्त रहे उनको भी भनक नहीं लगी साथ ही केंद्र अध्यक्ष और ऑब्जरवेशन को भी इस बात की भनक नहीं लगी,और। जब पुनः थाना से 12 वीं की पेपर लाकर लगभग 11 बजे से 2 बजे तक दुबारा पेपर लिया गया। ऐसे में विद्यार्थियों को 6 घंटा पेपर दिलाने के लिए बैठा रहना पड़ा ।तथा बच्चों की मनोदशा में भी गलत असर पड़ा है इस तरह इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए तीनों केंद्र अध्यक्ष ,प्रभारी वा सहायक केंद्र अध्यक्ष वा ऑब्जर को हटा दिया गया पर सवाल यही उठता है कि हर साल ऐसा इसी केंद्र में क्यों होता है। कुछ ना कुछ गड़बड़ियां आते रहती है।

बहर हाल ओपन स्कूल परीक्षा में आई बड़ी लापरवाही को ध्यान में रखते हुए ,डीईओ ने 10 वीं का पेपर निरस्त करने राज्य ओपन परीक्षा को प्रस्ताव,भेजा है और ड्यूटी में तैनात केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह,(टेका ) प्रभारी वा सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव,(लोहारसी)और ऑब्जर्वर नितू साह (तरीघाट)को हटाया गया। जानकार बताते हैं कि विज्ञान के शिक्षक को यहां केंद्र प्रभारी बनाया गया हैं ।इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। और शिक्षक की कमी को देखते हुए यहां तीन-तीन क्लार्क बाबू भी तैनात है जिसकी जरूरत पढ़ाई में ज्यादा है ।पर ऑफिस काम में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई दे रहे हैं । इस केंद्र में कभी भी सुधार की कोशिश नहीं की गई। जीस वजह से पढ़ाई प्रभावित होती है और इस तरह की गड़बड़ियां सामने आती है आगे देखना होगा कि यहां व्यवस्था सुधरेगा या ऐसा ही चलता रहेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *