पंदर के सरपंच एवं उपसरपंच ने कराया नेवता भोज

पाटन। शासकीय पूर्व मा. शाला एवं प्राथमिक शाला पंदर के बच्चो को अपनी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत की खुसी में नेवता भोजन दिया। नेवता भोजन मे मुख्य रूप से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक खिलावन चोपड़ि‌या, सरपंच उमेश कुमार गजेन्द्र, उपसरपंच आकाश कश्यप, रानीतराई प्राथ. शाला के प्रधान पाठक दानेश्वर वर्मा, सुनील वर्मा, राकेश साहू एवं शाला के प्रधानपाठक सहित सभी शिक्षक शामिल हुए। नेवता भोजन के विषय पर बीआरसी ने कहा यह भोज प्रधानमंत्री पोषण आहार शक्ति योजना के अंतर्गत दिये जाने वाला जन भागीदारी सामुदायिक का अच्छी पहल है। नेवता भोजन का उद्देश्य अपने पन की भावना का विकास भोजन के पोषक तत्व (मूल्य) में’ वृहिद, समुदाय कि बच्चों में समानता की भावना का विकास करना है। नेवता भोजन से बहुत सारी लाभ भी बताये। मिठाई एवं केला, खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों में खुली की लहर देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *