सांसद विजय बघेल ने पाटन क्षेत्र के विभिन्न गावों के लिये 1करोड़ 70 लाख 75 की दी स्वीकृति

पाटन। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पाटन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 48 कार्यो के लिये सांसद स्थानीय विकास योजना के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण, मंच निर्माण, ओपन जिम निर्माण,सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के लिये 1 करोड़ 70 लाख 75 हजार की स्वीकृति प्रदान किया,इसके तहत पाटन क्षेत्र के अनेक ग्रामों युवाओं के फिटनेस के लिये ओपन जिम सहित राहगीरों की सुविधा के लिये यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होगा,जिला पंचायत से जारी पत्र में सभी कार्यों के लिये वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सहित तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश जारी किए गए है ।क्षेत्र में करोड़ोँ के विकास कार्यो की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मोनु साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,मंडल अध्यक्षगण खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू,लोकमनी चन्द्राकर, भाजपा नेता धनराज साहुु, जयप्रकाश चन्द्राकर,किशोर साहू,नरेश केला,अखिलेश मिश्रा,नेतराम निषाद,राजा शर्मा,हर्ष भाले, संजय चन्द्राकर,अभय ठाकुर, निर्मल जैन,अरविंद चंद्राकर,रवि सिन्हा,जितेश्वरी साहू,अंगेश्वर साहू,मनीष जैन सहित ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सांसद बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है!

■ पाटन के इन ग्रामो में लाखों के विकास कार्य :-
सांस्कृतिक भवन निर्माण बटंग 4 लाख,सांस्कृतिक भवन निर्माण मटग 5 लाख,धौराभाठा में सीसी रोड निर्माण 6 लाख,परसाहि में सीसी रोड निर्माण 5 लाख,सीसी रोड निर्माण पचपेड़ी 2 लाख,सावनी में सीसी रोड निर्माण 6 लाख,दरबार मोखली मे सीसी रोड निर्माण 5 लाख,सीसी रोड निर्माण पण्दर 6 लाख,सीसी रोड निर्माण सोनपुर 6 लाख,मर्रा में सीसी रोड निर्माण 5 लाख,अरसनारा में सीसी रोड निर्माण 6 लाख,बोरिद में 5 लाख,बठेना में 6 लाख,डंगनिया में सीसी रोड निर्माण 6 लाख,खम्हरिया मंच निर्माण 1.50 लाख,पहंदा अ में सीसी रोड निर्माण 5 लाख,करसा में 5 लाख,उमरपोटी में मंच निर्माण 2 लाख,गाड़ाडीह में सुलभ शौचालय निर्माण 1 लाख ,इसी तरह पंदर ,रानीतराई,घुघवा क, तर्रा,गाड़ाडीह, जामगांव एम,लोहरसी,जामगांव आर,बेल्हारी, सेलूद, झीट,तरीघाट,दरबार मोखली, महकाखुर्द,पहंदा अ,सभी ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु प्रत्येक में 4.15 लाख की स्वीकृति दी गई ,इसके अलावा तरीघाट, बोरिद,झिट, बेल्हारी, गाड़ाडीह,उरला,घुघवा क, तर्रा,सेमरी,महकाखुर्द,पचपेड़ी,बटग,राखी एवं महकाकला में सभी ग्रामों डेढ़ डेढ़ लाख ओपन जिम निर्माण के लिये स्वीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *