जिम्मेवारी निभाने से हमे माता पिता की आशीर्वाद मिलती है,उनसे कुछ भी न छुपाए

ब्रह्मकुमारीज मेडिटेशन कैंप 3rd डे…

भिलाई। – हम चले सूरज की ओर,हम पे बड़ी जिम्मेवारी देख रही दुनियां सारी जैसे गीतों पर बच्चों ने एक्सरसाइज कर आज तीसरे दिन सेक्टर 7 पीस ऑडिटोरियम में मेडिटेशन सत्र की शुरुआत की।

ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने बताया कि हमारे श्रेष्ठ सकारात्मक विचारों से मन शांत होगा और आत्मिक शक्ति बढ़ती है।

व्यर्थ बातों और संग से अपनी सम्हाल करे। राजयोग मेडिटेशन द्वारा परमात्म     संग में रहेंगे तो हर कर्म श्रेष्ठ होगा। 

 भिलाई सेवाकेंद्रो की निदेशिका और इस कार्यक्रम की प्रेरणा स्त्रोत ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने बच्चों को समय का महत्व,आज्ञाकारिता और जिम्मेवारी के गुण के बारे में बताया कि समय पर हर कार्य करने का महत्व होता है, घर में स्कूल बैग और अन्य सामान अपनी जगह रखे। माता पिता की हर बाते माने, उनसे कुछ छिपाए नहीं,विश्वासपात्र जिम्मेवार बने। जिम्मेवारी निभाने से हमे माता पिता की आशीर्वाद और जीवन में सफलता मिलती है।

सभी बच्चे मेडिटेशन रूम में 5 मिनट साइलेंस में एकाग्र होने के बाद ही पीस ऑडिटोरियम में प्रवेश कर रहे है।

जिसे वह घर पर भी सोने के पूर्व और प्रातः काल प्रैक्टिस कर रहे है।

कार्यक्रम के अंत में कैंप में जो भी सिखा उसका सभी बच्चों ने एक साथ सुंदर गीतों को गाकर रिवीजन किया।

सभी बच्चे हर रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक चलने वाले डिवाइन ग्रुप की क्लास में आ सकते है,जिसमें उन्हें स्वउंनति चार्ट,विकली होमवर्क, मेडिटेशन का अभ्यास कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *